फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जहां 4 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। वहीं 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में 19 फरवरी को अस्त होंगे। 26 फरवरी को मंगल ग्रह भी मकर राशि में गोचर करेंगे। 27 फरवरी को शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि में होगा। राशियों के इस गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा

सिंह
सिंह राशि के जातकों के दशम भाव में राहु विराजमान हैं। इससे आप के कामकाज पर बुरा असर होगा। हालांकि महीने के अंत तक स्थिति सुधरती हुई नजर आएगी।

कुंभ
कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। हालांकि, कुंभ राशि की सप्तम भाव में देव गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इससे कारोबारी जातकों को मुनाफा मिलने के योग हैं।

मेष
मेष राशि के जातकों की कुंडली में दशम भाव में शनि व बुध विराजमान हैं। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी और कारोबार में मुनाफा होने की संभावना है। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा नुकसान होगा।

मकर
मकर राशि के जातकों को ग्रहों का राशि परिवर्तन से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शनि और गुरु ग्रह की स्थिति के कारण आपको कार्यस्थल में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।