मोदीपुरम। कृष्णानगर स्थित जय दुर्गा ज्वेलर्स पर बैठी दुकानदार सर्वेश की पत्नी शोभा गुप्ता को रविवार शाम दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
सर्वेश ने बताया कि दो फरवरी की शाम उनकी पत्नी शोभा गुप्ता दुकान पर बैठी हुईं थीं। तभी दो बदमाश दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान बेचने की बात कही। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसकी पत्नी को डराकर सामान लूटने का प्रयास किया, लेकिन शोभा ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। लोगों ने दोनों का पीछा भी किया, परंतु दोनों हत्थे नहीं चढ़ सके। सर्वेश ने पल्लवपुरम पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।