मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गांव भलवा में भाजपा बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की हत्याकांड का खुलासा करते हुए करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस बाकी तीन आरोपियों को तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल आस मोहम्मद, शकील, सुक्का व जुल्फकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि तीन आरोपी अभी फरार है।
सीओ शकील अहमद ने बताया कि 21 जुलाई को गांव भलवा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता श्याम सिंह प्रजापति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में दूसरे वर्ग के सात लोगों को नामजद कराया गया था। बता दें कि हत्याकांड के अगले दिन ग्रामीणों व हिंदू संगठनों ने खतौली व जानसठ मार्ग पर आरोपियों की गिरफ्तारी व रासुका लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।
शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि भाजपा नेता सुशील कुमार बार बार गोकशी व अन्य शिकायत करता रहता था। इसलिए उन्होंने भाजपा नेता के पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीन आरोपी अभी फरार है। शीघ्र की उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।