नई दिल्ली। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपनी काफी केयर करनी चाहिए। सिर्फ खुद महिलाएं ही नहीं, बल्कि उनके पार्टनर को भी इस वक्त उनकी देखभाल और मदद करनी चाहिए। क्योंकि, कुछ काम करने से पीरियड्स दर्दनाक बन सकते हैं।
योग टीचर ने ऐसे 5 काम बताए हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान नहीं करना चाहिए। ये एक्टिविटी बॉडी के नैचुरल प्रोसेस के खिलाफ काम करने लगती हैं, जिससे शरीर पर अधिक प्रेशर पड़ता है। इससे उन्हें काफी ज्यादा दर्द और क्रैम्प का सामना करना पड़ सकता है।
पीरियड्स में कभी ना करें ये 5 गलती
अगर आप योगा करती हैं तो आपको ऐसे योगासन करने से बचना चाहिए, जिनमें शरीर को उल्टा करना होता है। सर्वांगासन, शीर्षासन और हलासन आदि में पैर ऊपर ले जाने होते हैं, जिससे ब्लीडिंग का नैचुरल ग्रेविटेशनल फ्लो बिगड़ जाता है।
पीरियड्स में दर्द का घरेलू इलाज
इस वक्त कोई भी इंटेंस एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए, चाहे वो वर्कआउट ही क्यों ना हो। ऐसा करने पर बॉडी में एड्रेनालाइन हॉर्मोन बढ़ने लगता है और शरीर रिलैक्स नहीं रहता। भारी वर्कआउट करने से पेट पर अधिक प्रेशर पड़ सकता है।
दिनभर बिस्तर पर पड़े रहना
आपको दिनभर बिस्तर पर पड़े भी नहीं रहना है, इससे पीरियड्स का दर्द और मरोड़ काफी गंभीर हो सकते हैं। आपको इस दौरान हल्की स्ट्रेचिंग, वॉल्किंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। जिससे मूड बेहतर करने वाले हॉर्मोन बढ़ेगा और दर्द कम होगा।
पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड ना खाएं
अगर पीरियड्स के दौरान चिप्स, चॉकलेट, बर्गर आदि खाने का मन करता है तो खुद को रोकिए। इनमें बिना न्यूट्रिशन वाली कैलोरी होती हैं, जिसकी वजह से शरीर को असली पोषण नहीं मिल पाता है। जो कि एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है।
सिर से नहाना
डॉक्टर और साइंस इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन योग के अनुसार पीरियड्स के दौरान सिर से नहाना नहीं चाहिए। सिर पर पानी डालने से अपान वायु नीचे की तरफ बहने लगती है, जो कि नुकसानदायक हो सकता है।