मुजफ्फरनगर। सावन की शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जहां शिव चैक पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का जमावड़ा रहा, वहीं सिटी मजि स्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ ही अन्य लोग भी यहां पर दोपहर के समय भगवान भोलेनाथ की आरती करने के पहुंचे और विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करते हुए जलाभिषेक किया।

शनिवार को शिव मूर्ति संचालम मण्डल के द्वारा शिव चैक स्थित मंदिर पर भगवान शिव की आरती का आयोजन किया गया। इसमें विशेष अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी आईपीएस आयुष विक्रम सिंह का शिव मूर्ति संचालक मण्डल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मंदिर के पुजारी ने रोली चंदन से उनका अभिनंदन करते हुए विधि विधान से पूजा कराई। इस दौरान यहां पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने भगवान शिव की आरती की, इस दौरान सैंकड़ों श्र(ालुओं ने भी भोलेनाथ का गुणगान किया। यहां पर मुख्य रूप से उद्योगपति भीम कंसल, शंकर स्वरूप बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।