मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। उसके बाद डीआईजी मन्सूरपुर थाने के निरीक्षण को भी पहंुचे। वार्षिक निरीक्षण के दैरान एसएसपी संजीव सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण से पहले डीआईजी को सलामी दी गयी।

शुक्रवार को सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी पुलिस लाइन मंे वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे। सबसे पहले डीआईजी को पुलिस लाइन में सलामी दी गयी। डीआईजी ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए संचालित मेस का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटर परिवहन शाखा शौचालय बारबर शॉप के साथ पुलिस लाइन में संचालित पुलिस कैफे पर भोजन की गुणवत्ता को चैक किया। उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों के रखरखाव व आदान प्रदान के रजिस्टरों का अवलोकन किया। उसके बाद डीआईजी ने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरष्ठि पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजीव सुमन एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिह समेत अन्य मौजूद रहे। यहां निरीक्षण करने के पश्चात डीआईजी अजय साहनी मन्सूरपुर थाने पर वार्षिक निरीक्षण को पहुंचे।