मुजफ्फरनगर। जमशेदपुर (झारखंड) में जेके रेजिडेंसी हाल में दिव्यांग टैलेंट शो टाटा स्टील फाउंडेशन ने आयोजित किया। इसमें गांधी कालोनी मैजिक डांस एकेडमी की गोल्ड मैडल विजेता डांसर मूकबधिर शिवानी और प्रार्ची ने भाग लिया। 750 दिव्यांगों में शिवानी (17) द्वितीय और प्रार्ची (18 ) टॉप फाइन नंबर पर आई। फाउंडेशन के अधिकारियों ने शिवानी को बीस हजार और प्रार्ची को दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया। यह चेक श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के खाते में दिव्यांगों की सहायता के लिए जमा किया जाएगा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में दोनों किशोरी की उपलब्धि पर राकेश अरोरा, अंजू अरोरा, मनीष अरोरा, विशाल गर्ग आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।