मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राजस्व वसूली के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने गुरूवार को बड़े बैनामों का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
गुरूवार को जिलाधिकारी सवेरे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई और निस्तारण के बाद बड़े बैनामों का भौतिक सत्यापन करने के लिए निकलीं। वह पहले नई मण्डी के पटेलनगर में पहुंची, यहां पर राजस्व विभाग की टीम के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे. द्वारा बड़े बैनामे का भौतिक सत्यापन किया गया।
इसके बाद डीएम ने गांव संधावली पहुंचकर वहां बड़े बैनामे का भौतिक सत्यापन करते हुए भूमि का निरीक्षण किया। उसकी पैमाइश कराकर अन्य जानकारी ली और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने बताया कि आज दो बड़े बैनामों का भौतिक सत्यापन उनके द्वारा किया गया है। इनमें पटेलनगर और संधावली गांव के दो बैनामों का प्रकरण था।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं स्वयं सहायता समूह
मुजफ्फरनगर। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बिजनौर से आई वीओसीआरपी सुधा शर्मा और नसरीन ने बचन सिंह कॉलोनी में सरवट क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की बैठक के लेकर पदाधिकारियों का चुनाव कराया। बिजनौर जिले में स्वयं सहायता समूहों के गठन को लेकर रिकॉर्ड बनाने वाली नसरीन ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो योजना चलाई गई हैं उसमें स्वयं सहायता समूह एक बडा और सफल अभियान है।
इसके जरिए महिलाओं को ना केवल विभिन्न दस्तकारी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं उन्हें इसके माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में काफी हद तक कामयाबी मिली है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को समूह के गठन के लिए प्रेरित कर उपयोगी कार्यों के लिए ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अचार, हथकरघा, वस्त्र, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, दुग्ध उत्पादन जैसे लघु उद्योगों को अपनाकर स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कार्य कर आत्म निर्भर हो रही हैं और आर्थिक स्तर मजबूत कर जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर होकर महिलाएं गांव और देश की प्रगति में सहायक होंगी। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां खुशियां ही खुशियां दिखती हैं। हमें चाहिए कि नारी शक्ति का सम्मान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं, ताकि वे भी आर्थिक आजादी पाकर परिवार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। महिलाओं को उद्योगों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं ऋण लेकर अपना उद्योग विकसित करें और अपने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करें। सुधा शर्मा ने कहा कि बैंक उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है। इस मौके पर ग्राम संगठन का गठन किया गया। आयोजन में संगम गु्रप की बबली, सविता व हंसमुखी, गंगा गु्रप की नमिता जौहरी, राधा व संजय चैहान, राधा गु्रप की सुनीता शर्मा, दीपिका व चारू, कुंज गु्रप की सुधा रूचि व सीमा, चेतना गु्रप की सरिता, रूपा व सोनिया, ओम गु्रप की नीलम चैधरी, प्रियंका प्रजापति व सोनिया कुमारी तथा लक्ष्मी गु्रप की बबीता, रूपा व ममता आदि उपस्थित थीं।
मिशन शक्ति अभियानः पम्पलेट बांटकर किया जागरुक
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अनुपालन में जनपदीय एन्टी रोमियो टीम द्वारा गुरूवार को कालेज और स्कूलों के आसपास अभियान चलाते हुए सभी छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों की पूर्ण जानकरी दी गयी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों को रोकने सम्बन्धी पम्पलेट वितरित करते हुए सभी छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों को रोकने हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में अवगत कराने के साथ ही हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गयी।
गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में एसएसपी अभिषेक यादव के जीरो ड्रग्स अभियान के लिए जुटी तितावी पुलिस को गुरूवार को बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तितावी थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर थाना पुलिस की एक टीम ने बघरा बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लिये जाने पर पुलिसकर्मियों को उसके कब्जे से 300 ग्राम गांजा तस्करी का बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी आशू पुत्र नफीस निवासी बघरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।