दक्षिणी चीन में चमगादड़ो में कोरोना जैसा खतरनाक वायरस पाया गया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस इंसानों में फैलने की क्षमता रखता है। इस वायरस को बीटीएसवाई-2 (BTSY-2) का नाम दिया गया है। इस वायरस की पांच इंसानो में से एक में फैलने की संभवना है। कोरोना की शुरुआत भी चीन से हुई थी। यह वायरस मानवों के अलावा जानवरों भी फैल सकता है और कई तरह की बीमारियों को जन्म दो सकता है। इस रिसर्च की अभी समीक्षा होना बाकी है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि पांच वायरस प्रजातियों की खोज की है जो मनुष्यों और पशुओं के लिए रोगजनक हो सकती हैं। इनमें से एक रिकॉम्बिनेशन सोर्स है, जो कोरोना वायरस जैसा है। यह नया वायरस SARS-COV-2 और 50 SARS-COV दोनो से निकटता का सम्बंध रखता है।
दक्षिणी-पश्चिमी चीन के यून्नान प्रांत को पहले से ही चमगादड़ों की प्रजातियों और चमगादड़ों से होने वाले विषाणुओं के लिए हॉट स्पोट के लिए जाना जाता है। जिसमें SARS-COV-2 के करीबी वायरस RATG1313 और RpYN0614 शामिल हैं। यह खतरनाक वायरस इंसानी शरीर के साथ जुड़कर संक्रमित कर सकता है।
नेशनल हेल्थ ब्यूरो के अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 25 नवंबर को 35183 नये मामले सामने आए थे, जिनमें से 3474 मामलों में कोरोना के लक्षण सामने आए। गुरूवार को 32000 हजार से ज्यादा मामले आए थे। जिसके बाद बिजिंग, ग्वांगजू और चोंगंकिग जैसे शहरों में वीकेंड पर घर रहने के लिए कहा गया है। चीन में 26000 से ज्यादा मामले हर रोज सामने आने के कारण कुछ शहरों में लॉकडान भी लगाया गया है।