दिल्ली| दिल्ली एम्स में आग लगने की खबर है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड में आग लगी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in the endoscopy room of AIIMS. All people evacuated.
More than 6 fire tenders sent, say Delhi Fire Service
Further details are awaited. pic.twitter.com/u8iomkvEpX
— ANI (@ANI) August 7, 2023
दमकल विभाग के मुताबिक, एम्स अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर छह गाड़ियों को भेजा गया है। आग करीब 12 बजे लगी है। मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस बल मौजूद हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
एम्स में लगी आग पर जानकारी देते हुए अस्पताल ने कहा कि इस घटना में किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं को दोबारा से सामान्य रूप से जल्द ही चलाया जाएगा।