मेरठ। आज मेरठ में सोना चांदी की कीमतें स्थिर हैं। यानी आज सोना चांदी के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आज सोना 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम है।
सराफा बाजार में सोने की कीमत में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस सप्ताह यानी 17 सिंतबर से लेकर 23 सितंबर के बीच सोना जहां 790 रुपये प्रति दस ग्राम तक बढ़ा। वहीं इसके दाम में 700 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी भी आई। यानी इस सप्ताह देखा जाए तो सोने की कीमत में महज 90 रुपये की औसत वृद्धि दर्ज की गई है। इस सप्ताह सोने के बाजारी भाव पर नजर डाले तो 23 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 590 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई। जिसके बाद इसकी कीमत 49,560 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं।
जबकि 22 सितंबर 2022 सोने के दाम में 590 रुपये प्रति दस ग्रामी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोने का भाव एक बार फिर से 50 हजार के ऊपर पहुंच गया था। 22 सितंबर को सोना 50,150 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। 21 सितंबर 2022 को सोने की कीमत में 200 की कमी आई थी। इस दिन मेरठ के सराफा बाजार में सोने की कीमत 49,560 प्रति दस ग्राम रही थी। वहीं 20 सितंबर 2022 को भी 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 49,360 प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए थे।