शामली। शामली के कांधला थाना में एक महिला ने जीजा पर बहन को गायब करने और खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करते हुए बहन को बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला क्षेत्र के ही गांव की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मामला जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव मतनावली का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपने जीजा पर बहन को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। महिला का आरोप है कि जब वह अपनी बहन से मिलने के लिए उसके ससुराल गई तो बहन के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके जीजा ने उसकी बहन को गायब कर दिया है। महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं घटना के बारे में पुलिस कर्मी का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।