अलीगढ़।   अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र की महिला का दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया, यातनाएं दी गईं। वह रोती-बिलखती रही। मायके से पहुंचे परिजनों ने उसे मुक्त कराया। मामले की क्वार्सी थाने में तहरीर दी गई। घटना का वीडियो भी पुलिस को दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्वार्सी इलाके की युवती की शादी 11 फरवरी 2023 को अतरौली क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। तहरीर के अनुसार शादी में करीब छह लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले महिला से मायके से बाइक लाने की कहने लगे। विरोध पर उसका उत्पीड़न करने लगे। कई बार समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं माने। इस बीच महिला के पिता की मौत हो गई।

आरोप है कि देवर छेड़खानी करने लगा। ससुर बुरी नीयत से देखने लगा। 6 जून को उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। मामले में मायके वालों ने क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी। क्ववार्सी पुलिस ने मामले में सास प्रेमवती, ससुर धूमसिंह, ननद कविता, देवर विपिन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला का पति बाहर काम करता है।

6 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिलाओं द्वारा एक महिला को पेड़ से बांधे हुए दिखाया गया। जब वीडियो की जांच की गई तो यह अतरौली क्षेत्र के सूरजगढ़ का निकला। महिला को ससुरालीजनों ने पेंड़ से ऐसे बांधा हुआ था। इसकी सूचना पर महिला के मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्ता कर जेल भेज दिया गया है।- मौ अकमल खान, सीओ अतरौली, अलीगढ़