
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने यात्री किराया बढ़ा दिया है। यह किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है। साधारण और एसी बस में भी यात्रा करने पर जेब ढ़ीली करने पड़ेगी। शामली का किराया पहले 57 रुपये था, जो अब 70 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह पहले मेरठ का किराया जिला मुख्यालय से 76 रुपये था, यह अब 90 रुपये कर दिया गया हैं। नया किराया लागू कर दिया गया है। यात्रियों को मंगलवार को नए किराए पर यात्रा करनी पड़ी।
स्थान से पहले किराया अब किराया
बुढ़ाना- 43– 52
——————-
कांधला- 66– 80
—————-
बड़ौत- 87– 106
————-
शामली- 57– 70
———————-
कैराना- 70– 85
———–
पानीपत- 98– 115
—————-
देवबंद- 49– 57
——————-
सहारनपुर- 100– 119
—————–
चंडीगढ़- 292– 318
———
अमृतसर- 587– 611
————
रूडकी- 87– 96
———–
हरिद्वार- 143– 152
——————
ऋषिकेश- 173– 207
———————–
बिजनौर- 69– 84
————-
मुरादाबाद- 176– 215
————–
बरेली- 314– 379
————
लखनऊ- 596– 726
———-
मेरठ- 76– 90
———————
दिल्ली- 176– 205
—————-
अलीगढ़- 263– 324
——————-
आगरा- 302– 449
————————
परिवहन निगम ने छह फरवरी की रात से यात्रा का किराया बढ़ाया हैं। इस आदेश को आधी रात से ही लागू कर दिया गया हैं। – राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम डिपो, मुजफ्फरनगर।
धमाकेदार ख़बरें
