आगरा। ताजमहल घूमने के बाद अब दोनों सितारे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमर उजाला कार्यालय के लिए निकल चुके हैं। कुछ ही देर में वह कार्यालय पहुंचेंगे।
दोनों ने ताजमहल पर जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। उनके फैंस उत्साहित होकर उनके गले लग गए। उन्होंने अपने चहेते सितारों को शुभकामनाएं दीं। उनकी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की।
आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने ताज का दीदार किया। इस मौके पर दोनों ने खूब मस्ती की। सितारों को अपने सामने देख उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने को बेताब दिखे।