नई दिल्ली आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में हर तरह का सुख-सुविधा हो। इन सुखों को पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करता है, जिससे कि वह अधिक से अधिक पैसा कमाकर अपने लक्ष्य को पा सके। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति को सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में चाहे तो वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। इन उपायों को करने से ऑफिस का वातावरण सकारात्मक रहता है जिससे हर चीज में सकारात्मक रिजल्ट मिलता है। आइए जानते हैं कि सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनी डेस्क में किन चीजों को रखना होगा शुभ।
वास्तु शास्त्र में ड्रैगन को ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसलिए इसे ऑफिस में रखने से आलस दूर होता है और दिमाग में नए रचनात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में क्रिस्टल ट्री भी रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही लंबे समय से रुका हुआ काम भी शुरू हो जाता है। इस पेड़ को काफी शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को भी काफी शुभ माना जाता है। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक बढ़ जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आय के नए स्त्रोत खुलते हैं।
फेंगशुई के अनुसार, गोल्डन सिक्कों के साथ वाला जहाज ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। इसे रखने से धन लाभ के साथ आय के नए स्तोत्र खुल जाते हैं। क्योंकि इस जहाज को सफलता, उन्नति और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे ऑफिस डेस्क में अवश्य रखें।
लाफिंग बुद्धा के बारे में अधिकतर लोगों को पता है। इसे ऑफिस में रखने से अच्छा स्वास्थ्य के साथ करियर और धन लाभ अधिक होता है। इसलिए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को जरूर ऑफिस डेस्क में रखें। इससे आपका भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
जापानी बिल्ली विशेष रूप से बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस बिल्ली का सुनहरा रंग धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आप चाहे, तो इसे भी अपने ऑफिस डेस्क में रख सकते हैं।