सोनीपत. हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों में 3504 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। अलग-अलग स्थानों से परिणाम भी आने लगे हैं। पढ़ें- कौन-कहां से जीता।
सोनीपत में खिला कमल
हरियाणा के सोनीपत जिले में गोहाना नगर परिषद व गन्नौर और कुंडली नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव में तीनों जगह भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्जकर कमल खिला दिया है। जहां गन्नौर में अरुण त्यागी ने एक तरफ जीत दर्ज की, वहीं गोहाना में भी रजनी विरमानी व कुंडली में शिमला देवी ने जीतकर दोनों जगह भाजपा का परचम लहरा दिया है।
कुरुक्षेत्र में निकाय चुनाव परिणाम बुधवार को घोषित हो चुके हैं। प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के साथ जिले की चारों नगर पालिकाओं में जश्न का माहौल है। कुरुक्षेत्र में पिहोवा और लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन की सीट पर जहां भाजपा के प्रत्याशी आशीष चक्रपाणी और साक्षी खुराना ने जीत दर्ज की है। वहीं इस्माईलाबाद में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने अन्य सभी दलों को सफाई कर दिया है।
समालखा नगर पालिका चुनाव
चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुछल 2625 वोटों से जीते। अशोक कुछल को 9704 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय कुमार को 7079 वोट मिले हैं।
जेजेपी को मिली एक और सफलता
गुहला चीका नगर पालिका चुनाव में जजपा विधायक ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रेखा रानी चुनाव जीतीं
उचाना नगर पालिका में निर्दलीय विकास श्योकंद ने 626 वोटों से जीत दर्ज की
राजौंद नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बबीता देवी ने हरीपाल फौजी को 1112 वोटों से हराया
महम नगर पालिका चुनाव
चेयरमैन पद के लिए भारती पंवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरजीत कौर से 278 वोटों से विजयी घोषित किया गया। भारती पंवार भाजपा समर्थित उम्मीद्वार हैं। भारती पंवार 278 वोटों से जीतीं हैं। भाजपा समर्थित भारती पंवार को 3296 वोट मिले हैं। अमरजीत कौर को 3018 वोट मिले हैं। क्रांति पूनिया को 2179 और मीना बाल्मीकि को 1848 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी 1000 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वह 901 पर रह गए।
महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय
हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हराया है। उधर, राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से विजयी हुईं।
नगर पालिका पुन्हाना चेयरमेन अपडेट
भाजपा के बलराज सिंगला को 6451 वोट मिले
निर्दलीय समसुद्दीन को 4771 वोट मिले
बलराज सिंगला ने 1680 वोट से जीत दर्ज की
बहादुरगढ़ का अपडेट
वार्ड 15 से प्रीति राठी जीतीं
वार्ड 16 से ज्योति नरेंद्र राठी जीतीं
वार्ड 17 से सचिन दलाल जीते
भिवानी अपडेट:
तीसरे राउंड के बाद की स्थिति
निर्दलीय प्रीति को 9035 वोट मिले
बीजेपी प्रत्याशी प्रीति 6190 वोट मिले
आप की इंदू को 5641 वोट मिले
कांग्रेस समर्थित मीनू को 4872 वोट मिले
सिरसा के रानियां में मनोज सचदेवा तो ऐलनाबाद में राम सिंह सोलंकी और डबवाली में टेक चंद बने चेयरमैन।
महेंद्रगढ़ नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी बने विजेता
चरखी दादरी नगर परिषद चुनाव में जजपा-बीजेपी प्रत्याशी बक्शी राम सैनी 8045 वोट से जीते
नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी 134 वोटों से जीती
आप का खुला खाता, झज्जर में भाजपा का चेयरमैन
आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुल गया है। इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा गर्ग चेयरपर्सन बनीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर में भाजपा के जिले सिंह सैनी 6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं। उधर, उचाना में विकास काला चेयरमैन बने हैं। काला पहले पार्षद रहे हैं। किसान संगठनों से जुड़े हैं। असंध में निर्दलीय सतीश कटारिया चेयरमैन बने हैं।महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4398 वोटों से विजयी
बहादुरगढ़:
वार्ड 12 से मनीषा धनखड़ जीतीं
वार्ड 13 से मोहित राठी जीते
वार्ड 14 से सविता राजेश सैनी जीती
सोहना नगर परिषद
सोहना नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी को बढ़त मिली है। मतगणना के पहले राउंड में अंजू देवी को कुल मत में से 673 मत मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ललिता को 458 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 479 मत मिले। दूसरे राउंड की मतगणना में अंजू को 555, ललिता को 820 और प्रीति बागड़ी को 142 मिले। तीसरे राउंड की गणना में भाजपा की अंजू देवी को 1077 और आप की ललिता को 564 मत मिले। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की अंजू देवी को 1017, आम आदमी पार्टी की ललिता को 569 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 435 मत मिले हैं। मतों की गणना कुल 15 राउंड में होनी है। अभी तक चार राउंड की गणना पूरी हो चुकी है।
रानियां में इनेलो समर्थित मनोज सचदेवा बने चेयरमैन
महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय
नूंह नगर परिषद में जजपा नेता संजय मनोचा ने गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर चेयरमैन का चुनाव जीता
नांगल चौधरी में प्रिया सैनी भाजपा उम्मीदवार की जीत
डबवाली से इनेलो उम्मीदवार टेकचंद छाबड़ा जीते
राम सिंह सोलंकी कांग्रेस समर्थित ऐलनाबाद से चेयरमैन जीते
शाहाबाद में पूर्व मंत्री के बेटे हारे
शाहाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 से भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी को हार का सामना करना पड़ा। शाहाबाद से जजपा विधायक रामकरण काला के समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी ने जीत दर्ज की है।
निसिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोमी सिंगला ने जीत दर्ज की है, उन्हें 4473 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय जनक राज को 2173 मत मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेघराज को 762 वोट ही मिले।
नारायणगढ़ नगर पालिका के परिणाम
वार्ड नंबर – 1
कुल वोट – 822
आईना गुप्ता को 453 वोट
रेणूबाला को 363 वोट
नोटा को 6 वोट मिले
90 वोट से जीत
वार्ड-2
कुल वोट – 871
नरेंद्र देव को 564 वोट
शिव चानना को 217 वोट
अंकुर मित्तल को 83
नोटा को 7 वोट
347 से जीत
वार्ड-4
कुल वोट – 771
रानी धीमान को 286 वोट
इमरान मौहम्मद 239 वोट
श्याम लाल धीमान को 126 वोट
पूजा रानी को 70 वोट
प्रवीन कुमार को 12 वोट
नोटा को 8 वोट
47 वोट से जीत
वार्ड-5
कुल वोट – 575
जसविंद्र कौर को 377 वोट
स्वाति डबलाना को 210 वोट
नोटा- 8 वोट
167 वोट से जीत
वार्ड-6
कुल वोट – 1006
राजेश कुमार को 789 वोट
पिंकी सैनी को 188 वोट
सीमा रानी को 23 वोट
नोटा-6 वोट
601 वोट से जीत