मुजफ्फरनगर। जिले के लोगों को लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नई बसों की सौगात दी है। मुजफ्फरनगर रोडवेज बस अड्डे से डिपो ने सीधे जलंधर के लिए बस सेवा शुरू होने जा रही है। मुजफ्फरनगर डिपो को 12 नई बसों मिली है। ये बसे जलंधर के साथ साथ अन्य लोग रूटों देहरादून, दिल्ली, करनाल, टनकपुर सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित दिया जाएगा। इससे हरियाणा, पंजाब सहित उत्तराखंड व दिल्ली के यात्रियों को इसका पायादा होगा। अभी रूट का किराया तय नहीं किया गया है। जैसे ही किराया सुची जारी होती है तो इन बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें मुजफ्फरनगर से देहरादून, दिल्ली, करनाल, टनकपुर सहित विभिन्न मार्गों पर दौड़ेंगी। इस साल अभी तक मुजफ्फरनगर रोडवेज बस डिपो को 20 से अधिक नई रोडवेज बस मिली है। अभी 184 रोडवेज बसों का विभन्नि मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। अब 12 बसे और मिलने से लम्बी दूरी के यात्रियों को इसका फायदा होगा।

मंगलवार को डिपो के वरिष्ठ प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि डिपो से सीधे जलंधर के लिए कोई रोडवेज बस नहीं थी। लेकिन नई 12 बस मिलने से यात्रियों को फायादा होगा। पहले जलंधर के लिए सीधी बस नहीं थी। टनकपुर तक थी। अब जलंधर सहित दिल्ली देहरादून, करनाल व टनकपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को डिपो से ही बसे मिलेंगी। अभी डिपो की कुल 184 रोडवेज व अनुबंधित बसें दिल्ली देहरादून, लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, करनाल व लोकल मार्गों में शामली, बुढ़ाना, बागपत, जानसठ आदि मार्गों पर संचालित की जा रही है। बता दें कि जिले में पहले से ही बसों की भारी कमी है। यहां यात्रियों को समय से बसे नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पडता है। लेकिन नई 12 बसें बेडे में आने से बसों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं होगी। वैसे भी रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को गर्मी में घंटों इंतजार करना पडता है।