भगवानपुर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपनी ननद के पति पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। रविवार को अपने मायके वालों के साथ भगवानपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने पति के साथ भगवानपुर में ननदोई के मकान पर रह रही है।

पति की गैरमौजूदगी में ननदोई शनिवार की सुबह उनके कमरे में अचानक पहुंचा। उसने छेड़खानी करते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। थाना भगवानपुर उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर पर नंदोई शुभम निवासी डाक खाने वाली गली भगवानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।