
40 के बाद शरीर में कई सारे बदलाव आने लगते हैं। जिस वजह से स्वास्थ्य के लिहाज से इसे बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। ऐसे वक्त में आपको उन्हीं चीजों का सेवन करना चाहिए, जो बॉडी की जरूरतें पूरी कर सके। इस उम्र में खसखस के बीज खाना बादाम और अखरोट से भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कई जगह इसका हलवा काफी पसंद किया जाता है।
40 की उम्र को बुढ़ापे की शुरुआत माना जाता है। इस वक्त मैंगनीज की कमी का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हड्डियां, दिमाग, जोड़, पाचन तंत्र कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इन सभी कमजोरियों को दूर करने के लिए खसखस को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। इस नुस्खे को सुबह खाली पेट ज्यादा तगड़ा माना जाता है।
40 के बाद लोगों को कभी भी हड्डियों या मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। भीगे हुए खसखस के बीज खाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एक शोध के मुताबिक इसके जैसे पेन रिलिविंग कंपाउंड दर्द से राहत देते हैं। यह फायदा कोई और ड्राई फ्रूट नहीं देता।
धमाकेदार ख़बरें
