मुजफ्फरनगर। सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान-2023 में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता अभियान तथा डिजीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार’ हेतु वीमेन पावर लाइन-1090 वाहन एलईडी वैन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-1090 के व्यापक प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत आमजन में जागरुकता हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन-जागरुकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 16.03.2023 से दिनांक 14.04.2023 तक मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-1090 के डिलीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार अभियान हेतु एलईडी वैन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा उक्त जन जागरुकता अभियान हेतु पुलिस लाइन से वीमेन पावर लाइन-1090 वाहन एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमति रेनू सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चे व अध्यापकगण उपस्थित रहे।