मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी पुल के पास कश्यप समाज के लोग महर्षि कश्यप की मूर्ति लगाने पहुंचे। कुछ लोगों ने इस बात का विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति कराते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
गुरुवार को कश्यप समाज के लोगों ने प्रशासन की अनुमति काली नदी पर महर्षि कश्यप की मूर्ति की स्थापना का कार्य शुरु किया था। उन्होंने मूर्ति की स्थापित भी कर दी। इसी बीच वहा पहुंचे कुछ लोगों ने इस बात का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्य को यथास्थिति पर रुकवाते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। शुक्रवार को कश्यप समाज के लोग इस संबंध में एसडीएम से मुलाकात करेंगे।