अजगर को पकड़ने का एक जुगाड़ इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ‘देसी जुगाड़’ का यह वीडियो एक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल, अजगर को पकड़ना काफी मशक्कत भरा और जान को जोखिम में डालने वाला काम होता है। लेकिन एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से इस विशालकाय सांप को अपने फंदे में फंसाकर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, इसके लिए शख्स ने सिर्फ एक प्लास्टिक की पाइप, कुछ लकड़ियां, डोरियां और एक जिंदा मुर्गे का इस्तेमाल किया। बाकी आप वीडियो देखकर समझ जाएंगे कि आखिर यह सेटअप बंदे ने किया कैसे? बता दें, यह वीडियो पहले भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। अब एक बार फिर पब्लिक इस जुगाड़ को देखकर शॉक्ड है!
Python trap using live chicken pic.twitter.com/pM5fP5J36G
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 16, 2022
अमेज़न आपके लिए शानदार कीमतों पर टीवी लेकर आया है, Redmi, OnePlus और अन्य जैसे ब्रांडों पर भारी छूट के साथ अपने और अपने परिवार के देखने के अनुभव को अपग्रेड करें |
ऐसे बैठाया गया अजगर को पकड़ने का जुगाड़
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिंदा मुर्गे को कीचड़ पर खड़ा किया गया है। पास ही मटीला पानी है, जिसमें कुछ लकड़ियां खड़ी करके एक दीवार सी बनाई गई है। साथ ही, मुर्गे व पानी के बीच नीले रंग का एक पाइप भी फिट किया गया है, जिससे रस्सी का एक फंदा बनाकर मुर्गे के पीछे मौजूद बड़ी सी डंडी से बांधा गया है। जैसे ही अजगर तेजी से मुर्गे की तरफ बढ़ते हुए पाइप में घुसता है वह फंदे की चपेट में आ जाता है और पकड़ा जाता है। अजगर खुद को फंदे से आजाद करने के लिए तमाम कोशिशें करता है लेकिन नाकामयाब रहता है।