मुजफ्फरनगर। हादसों के कारण सड़कें खून से लाल हो रही है। एक जनवरी 2021 से बीस अप्रैल 2022 तक अर्थात 475 दिनों के भीतर जिले में 603 हादसे हुए हैं, जिनमें में 359 लोगों की मौत हुई और 419 लोग घायल हुए हैं।
हादसों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इसमें यातायात के नियमों की अनदेखी ही बड़ी वजह सामने आ रही है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सबसे अधिक हादसे हुए हैं। मंसुुरपुर से पुरकाजी के बीच कई दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र हैँ।
वर्ष 2021 में हुई सड़क दुघर्टनाओं का माहवार आंकड़ा
माह हादसे मृतक घायल
जनवरी- 38 24 20
फरवरी- 35 21 28
मार्च- 47 28 29
अप्रैल- 49 28 27
मई- 38 30 25
जून- 24 17 15
जुलाई- 41 24 22
अगस्त- 33 23 37
सितंबर- 34 18 34
अक्टूबर- 45 30 45
नवंबर- 45 30 25
दिसंबर- 59 34 29
—————-
कुल हादसे-488
कुल मौत-307
कुल घायल-336
वर्ष 2022
1 जनवरी से 20 अप्रैल तक-
कुल हादसे-115
कुल मौत-52
कुल घायल-83