मुजफ्फरनगर। इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म करने के कैराना निवासी आरोपी को पुलिस ने पकड लिया है। पीड़ित की दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी महीनों पूर्व मेरठ क्षेत्र के नौचंदी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के चंद घंटों बाद ही महिला ससुराल को छोड़कर अपने मायकें में रहने लगी। शादी के बाद से महिला बीमार रहने लगी। जिसका परिजनों ने डाक्टरों के पास काफी उपचार कराया लेकिन ठीक नहीं हुई। महिला पर भूत प्रेत का साया बताते हुए परिजनों ने उसका उपचार कैराना के अलीपुर निवासी तांत्रिक सुहैल उर्फ नफीस पुत्र अख्तर से शुरू करा दिया। आरोप है कि उपचार के बहाने तांत्रिक महिला से दुष्कर्म करने लगा। परिजनों को बताने पर तांत्रिक ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। 12 सितम्बर को तांत्रिक महिला के घर उपचार के लिए पहुंचा। तांत्रिक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू ही की थी कि शोर मचा दिया, शोर की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने तांत्रिक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौप दिया। पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसको दबोच लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण भी कराया, पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।