नैनीताल। उत्तराखंड के इस शहर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पत्नी को नींद से जगाने के बाद घर में बवाल मच गया। नींद से जागने के बाद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि घर में बवाल मच गया। दंपति के बीच जमकर विवाद भी हुआ था।

आखिरकार पुलिस ने मामला किसी तरह से शांत करवाया। यह पूरा हैरान करने वाला मामला नैनीताल जिले में सामने आया है। एक दंपति के बीच विवाद हो गया। घर में काफी देर पत्नी गहरी नींद में सो रही थी। पत्नी को काफी देर तक सोता देख पति का पारा चढ़ गया।

पति ने अपनी पत्नी को देर तक सोने पर डांट लगा दी। पति की की डांट से नाराज होकर पत्नी ने झील में छलांग लगा दी। पुलिस ने महिला को बचा लिया। तल्लीताल निवासी एक महिला ठंडी सड़क बोट स्टैंड के समीप से झील में कूद गई।

इस दौरान क्षेत्र से गुजर रहे राहगीरों ने समीप ही मौजूद चीता कांस्टेबल शिवराज राणा को बुलाया। कांस्टेबल ने तत्काल झील में कूदकर महिला को बाहर निकला। महिला को थाने ले जाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति उसे रोज बेवजह परेशान करता है। सुबह भी पति ने बेवजह उससे झगड़ा किया। परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि थाने में काउंसलिंग बाद दंपति को घर भेज दिया गया।