
मुंबई. बॉलीवुड स्टार्स के फैंस अक्सर उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में जानने के लिए उन्हें सोशल मीडिया फॉलो भी करते हैं, जिससे की उनके बारे में हर खबर पता कर सकें। फिल्मों में एक साथ नजर आने वाले ये स्टार्स रियल लाइफ में कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। यह जानने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रियल लाइफ में ये स्टार्स किसके पड़ोसी हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और ऋतिक रोशन पड़ोसी हैं। जान्हवी ने हाल ही में ऋतिक के घर के सामने वाला घर खरीदा है। जान्हवी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से की थी। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर और ईशा अंबानी एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। शिल्पा और श्रद्धा दोनों पड़ोसी हैं। दोनों एक दूसरे की सामने वाली बिल्डिंग में रहते हैं।
पठान स्टारर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान भी एक दूसरे के पड़ोसी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ किंग खान के सामने वाले बंगले को खरीदा है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ दोनों ही बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेसेस हैं। रियल लाइफ में दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे की पड़ोसी हैं। हाल ही में कटरीना ने अनुष्का को डिनर पर भी बुलाया था।
बॉलीवुड के भाईजान और अपने जमाने की दमदार अभिनेत्री वहीदा रहमान एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों आपस में काफी जमती भी है।
धमाकेदार ख़बरें
