सहारनपुर/मुजफ्फरनगर। बुद्धवार को देवबंद में हुए जानलेवा हमले में घायल हुए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मिलने आज जनपद मुजफ्फरनगर व शामली के कईं विधायकों के साथ-साथ कईं राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका उपचार सहारनपुर के सरकारी अस्पताल मे चल रहा है। आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर उनका कुशलक्षेम जानने के लिये राष्ट्रीय लोकदल विधानमण्डल दल के नेता राजपाल बालियान, शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेंदर चेयरमैन, पूर्व विधायक रॉव वॉरिस, सहारनपुर के जिला अध्यक्ष राव केशर, विजय कौशिक, रवि जागलान सहित दर्जनों पार्टी्र नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। रालोद नेताओं ने उन्हें विश्वास दिलाया की राष्ट्रीय लोकदल मज़बूती से उनके साथ खड़ा है।

उधर मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक भी चंद्रशेखर आजाद से मिलने पहुंचे।

खतौली विधायक मदन भैया भी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलने सहारनपुर अस्पताल में पहुंचे। उन्होने लखनऊ से सीधे सहारनपुर अस्पताल पहुंचकर चंद्रशेखर के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।