यूपी। दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। बिहार में उसके ठिकाने पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस की तीन टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। गाजीपुर के रहने वाले उसके भांजे और जीजा के दो भाईयों से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
सोमवार को पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था।
विस्तार
दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। बिहार में उसके ठिकाने पर पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस की तीन टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। गाजीपुर के रहने वाले उसके भांजे और जीजा के दो भाईयों से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।