मुजफ्फरनगर। बहनों के लिए रक्षा बंधन पर्व बहुत ही महत्व रखता है। इस दिन बहने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर भाई की लम्बी उम्र की कामना करती है। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश भार में रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्री मुफ्त कर दी है।
जिसके चलते रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बसों में भारी भीड़ रहेगी। इस को देखते हुए मुजफ्फरनगर डिपो ने सभी रोडवेज की बसों के ट्रप बढ़ा दिए है। और रोडवेज बसों में कोरोना के मद्दे नजर सेनेटाईज किया गया है।
शनिवार को मुजफ्फरनगर डिपो प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि रविवार को रक्षा बंधन का पवित्र पर्व है। रक्षा बंधन पर हर साल की तरह इस बार भी रोडवेज ने अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी बसों को ट्रप बढ़ा दिए गए है। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर 50 बसे अनुबंधित तो 100 बसे डिपो की चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी रूटों पर बसों का संचालन सुबह से ही शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो इसी को ध्यान में रखते हुए सभी बसों के ट्रप की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरन रोडवेज बसे दिल्ली, गाजियबाद, सहादरा, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, बडौत, शामली, कैराना देवबंद, रूडकी, हरिद्वारा, छपार, पुरकाजी, बसेडा, मोरना, जानसठ, मीरापुर, खतौली व बरला विभिन्न मांर्गों पर संचालित की जाएगी।