उत्तराखंड।  उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है।

इनकी हुई मौत
सृष्टि नेगी(18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
आरूषि(13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
सोम्या (09)पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

ये हुए घायल
साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
समीक्षा(15) पुत्री विनोद राव, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
सागर(11) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।