नई दिल्ली. वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स कई प्लानिंग बना रहे हैं। अपने प्रेमी को स्पेशल फील कराने के लिए नए-नए आइडिया सोच रहे हैं। रोज डे के साथ प्यार का हफ्ता शुरू हो गया है। लव बर्ड के लिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह हफ्ता कुछ राशिवालों के लिए शानदार है। उनपर प्यार की बरसात होगी। वह प्यार के इजहार पर हां में जवाब मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए लकी है वैलेंटाइन वीक।
मिथुन राशि
मिथुन राशिवालों के लिए वैलेंटाइन वीक बहुत स्पेशल रहने वाला है। वे प्रपोज करेंगे और पार्टनर से अच्छा रिप्लाई पाएंगे। शादी करने के इच्छुक अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवा सकते हैं। शादीशुदा कपल्स के बीच भी प्यार बढ़ेगा।
कर्क राशि
लप कपल्स के शादी के रिश्ते में बंधने के चांस हैं। रिश्ता पक्का हो सकता है। मैरिड कपल्स एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे। उनका रिश्ता मजबूत होगा। प्यार और रोमांच पहले से अधिक बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशिवालों के जिंदगी में प्यार बढ़ेगा। कपल्स के रिश्ते में मजबूती आएगी। घर पर आपके शादी की बात होगी। किसी के सामने प्यार का इजहार करने का अच्छा समय है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खुशनुमा रहेगा। सिंगल्स को पार्टनर मिल सकता है। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय बहुत अच्छा है। अच्छी किस्मत और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कपल्स के बीच रोमांस बढ़ेगा।
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’