मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम पर भेजा है। केस दर्ज के बाद पुलिस जांच पडताल में जुट गई है।
गांव गंगधाडी निवासी रतन सिंह की पुत्री की शादी करीब दो साल पूर्व गदनपुरा निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों की विवाहिता से अनबन रहने लगी। गुरूवार शाम को विवाहिता शव घर में ही पंखे से लटका मिला। शव को देखकर ससुराल वालों के होश उड गएं। शव को नीचे उतारकर ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गएं। इसी दौना गांव निवासी कुछ लोगों ने विवाहिता की मौत की खबर मायके वालों को दी।सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गएं। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। विवाहिता की मौत के बाद काफी देर तक हंगामा रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट कार व लाखों नगद की मांग कर रहे थे। महिला ने कई बार ससुराल वालों द्वारा दी जाने वाली यातनाओं के बारे में परिजनों को भी बताया। विवाहिता के पिता ने दहेज की खातिर ससुरालियों पर बेटी की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच पडताल में जुट गई है।