
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठिठुर कर रजाईयों में घुस जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर को ऑरेंज और 23 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिन शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बावजूद 25 दिसम्बर तक इसमें कोई राहत नहीं मिलेगी। लखनऊ में हालात बहुत ही खराब हैं। सूरज निकल रहा है पर कोहरे के आगे उसकी कुछ नहीं चल रही है। पर मौसम विभाग ने चेताया है कि यूपी के लगभग सभी जिलों में सुबह व रात में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। पर पाला अभी नहीं पड़ने वाला है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लद्दाख और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके असर से दो-तीन दिन तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं का जोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 3.1 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे ठंडा शहर चुर्क रहा है। रायबरेली के फुरसतगंज और बरेली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर में तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिस वजह से लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
धमाकेदार ख़बरें
