मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने अपने संगठन को मजबूती देना शुरु कर दिया है। पार्टी ने अनिल चौधरी को पार्टी के पिछडा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। आज अनिल चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
शहर में पचैंडा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस की मीटिंग हुई, जिसमें अनिल चौधरी को पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर कुलदीप मलिक उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उपस्थित हुए।
उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2013 में हुए कवाल कांड में भाजपा के नेताओं ने लोगों का दुरुपयोग करके सारी व्यवस्था खराब की और आज देश को जाति और धर्म की लड़ाई पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होने कहा कि अभी हम पांच राज्यों के चुनाव जीतने जा रहे हैं और आने वाला 2024 का इलेक्शन मजबूती के साथ लड़ेगे और जीतेंगे।
जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सभी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सौंपा है, उसको बहुत मजबूती के साथ निभाया जाएगा।
देवेंद्र कश्यप ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बहुत मजबूती से मुजफ्फरनगर में संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ओबीसी को बढ़ाने के लिए अग्रिम भूमिका निभा रहे हैं।
इस मौके पर प्रमोद गोस्वामी, राकेश पुंडीर पूर्व जिला अध्यक्ष ,देवेंद्र कश्यप प्रदेश अध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस विंग,अनिल चौधरी ,असद फारुकी ,रविंद्र बालियान, नरेंद्र गुप्ता ,सतीश शेरावत ,महेश विश्वकर्मा ,विनोद गुर्जर ,रोहित कटारिया ,इकबाल कुरैशी, विकास गौतम, राज वाशी आर्य, चौधरी विजेंद्र सिंह ,चौधरी राज ऋषि आर्य ,रोहित कटारिया, प्रमोद उपाध्याय आदि उपास्थित रहे।