
मुम्बई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कल यानि 26 सितंबर की देर रात अस्पताल में अचानक भर्ती कराया गया है। अभिनेत्री को घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इससे पहले भी उनको ऐसा हो चुका है, इसलिए फैंस भी अभिनेत्री की तबीयत को लेकर चिंता में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब अभिनेत्री अच्छा महसूस कर रही हैं।
तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में दीपिका के बहुत से टेस्ट किए गए। जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दीपिका की टीम की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही इस बारे में कन्फर्म किया गया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब उनकी तबीयत में सुधार है और फैंस भी अभिनेत्री के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब दीपिका की तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले जब वह प्रभास के साथ एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थी, तब भी उनकी दिल की धड़कनें बढ़ी थीं और अभिनेत्री को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनको आधे दिन तक उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को अनन्या पांडे के साथ फिल्म गहराइयां में देखा गया था। इसके बाद, प्रभास के साथ उनकी अगली फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। वह शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ और ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ का भी हिस्सा हैं।
धमाकेदार ख़बरें
