भोपाल: वाइफ स्वैपिंग गेम… यह हाईप्रोफाइल लोगों का एक घिनौना खेल है, जिसमें पत्नी की अदलाबदली होती है। भोपाल की एक नवविवाहिता के ऊपर भी बीकानेर में उसका होटल मैनेजर पति इसके लिए दबाव बना रहा था। महिला ने जब इनकार करती तो पति बेरहमी से पिटाई करता था। साथ ही अपनी पत्नी को गंवार कहता था। महिला किसी तरह से बीमारी का बहाना बनाकर वहां से भागकर भोपाल पहुंची है। इसके बाद भोपाल पुलिस से पति की शिकायत की है। महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए रो रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।
पीड़िता महिला ने कहा कि पति लगातार पत्नी एक्सचेंज पार्टी का हिस्सा बनने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने मारपीट की है। साथ ही अप्राकृतिक कृत्य किया है। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के लोग 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। महिला पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता का पति हाईप्रोफाइल जिंदगी जीता है। इसके लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। साथ ही वाइफ स्वैपिंग गेम में शामिल होने के लिए उसे कहा था।
पीड़िता भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सोमवार की रात में उसने शिकायत दर्ज करवाई है। उसकी उम्र अभी 21 साल है। पति मोहम्मद अम्मार बीकानेर के एक फाइव स्टार होटल में काम करता है। वह वहां मैनेजर के पद पर पदस्थ है। महिला उसके साथ बीकानेर में रहती थी। पैसों की मांग को लेकर पति हमेशा महिला के साथ अननैचुरल सेक्स करता था। साथ ही कहता था कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो ऐसे ही प्रताड़ित करते रहूंगा।
पति लगातार अपनी पत्नी पर वाइफ स्वैपिंग गेम का हिस्सा बनने के लिए दबाव बना रहा था। वह इनकार करती तो वह कहता था कि मैं नए जनरेशन का लड़का हूं। महिला का पति लड़कियों के साथ लड़कों के साथ सब कुछ करता है। वह लगातार कहता था कि मैं पति-पत्नी एक्सचेंज पार्टी भी करना चाहता हूं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आरोपी पति की तलाश में बीकानेर के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
भोपाल की रहने वाली पीड़िता वहां से बीमारी का बहाना बनाकर अपने मायके आ गई है। इसके बाद परिजनों की मदद से महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है। महिला थाना की प्रभारी ने बताया कि धारा 377, 498A, 322, 506, 34, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।