शामली । जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा है। इस मामले में आदर्श मंडी थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह बताया कि पकड़ा गये आरोपी पर 15000 का इनाम घोषित था। जिसको पुलिस ने आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की कुंडली खंगालने में जुटी है। आदर्श मंडी थाने में उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देश पर गैंगस्टर के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस जिले में आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
पकड़ा गया आरोपी आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला जवाहर नगर का रहने वाला सागर उप चीनू है। जो पहले भी 25 आर्म्स एक्ट में मामलों में जेल जा चुका है। उसी के तहत जनपद की आदर्श मंडी थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे इनामी बदमाश सागर उप चीनू पुत्र सुधीर को गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश पर फरारी के दौरान पुलिस ने 15000 का इनाम घोषित किया हुआ था। जिसे आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।