नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जैकलीन से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। इस सबके इतर अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं।
जैकलीन फर्नांडिज की इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस एक इवेंट में कैमरा पार्सनर्स को पोज देते हुए दिख रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
वहीं, एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, कालेधन वाली सफेद हीरोइनी। दूसरे यूजर ने लिखा, इसको श्रीलंका वापस भेज दो। जबकि अन्य फैंस भी वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
आपको बात दें, सुकेश ने जैकलीन को कई करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स दिए थे। जिसमें ज्वैलरी, घोडा और कार आदि शामिल हैं। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, ठग सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के लोगों को भी कई कीमती तोहफे भेंट किए हैं। सुकेश पर आरोप हैं कि उसने खुद को अदिति सिंह और उसकी बहन के सामने खुद को फोन पर केंद्रीय गृह सचिव और कानून सचिव के रूप में पेश किया था।
बात अगर जैकलीन फर्नांडिज के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिषेक शर्मा का निर्देशन में बनी फिल्म राम सेतु में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म साल 1975 में आई फिल्म अंगूर का आधिकारिक रीमेक है। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।