मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बुधवार को सहारनपुर आएंगे। सीएम योगी सुबह दस बजे पहुंचेंगे सहारनपुर। सहारनपुर से शाम को मंडल के किसी एक अन्य जिले मुजफ्फरनगर या शामली जाएंगे। वहां निरीक्षण करने के बाद वापस सहारनपुर आएंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ वापस होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शामली आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में जिला प्रशासन को जानकारी प्राप्त हुई है पता चला है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शामली जनपद का भ्रमण करेंगे इस दौरान वह क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में पहुंच सकते हैं।
इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। बता दें कि बनती खेड़ा गांव शामली से करीब 13 किलोमीटर दूर है। इस गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय जनपद का मॉडल विद्यालय है जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।
इसके अलावा गांव में सुंदर ग्राम पंचायत सचिवालय का भी निर्माण कराया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालय के बराबर में तालाब का भी निर्माण हुआ है जिसके पास एक वाटिका भी बनाई गई है। यह गांव कबड्डी खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाता है।