मेरठ. मेरठ जिला अधिकारी दफ्तर में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने मवाना थाने के दरोगा को लताड़ लगाई, जहां सुषमा सिंह ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश देते हुए दरोगा को चेतावनी भी दी।
दरअसल, मवाना थाना क्षेत्र से एक महिला महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह से शिकायत करने के लिए जिला अधिकारी दफ्तर पहुंची जा आज सुषमा सिंह का मेरठ में दौरा है। वह जन सुनवाई कर रही हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि 5 महीने पहले उसके ससुर ने महिला के साथ गलत नियत से हमला किया रेप करने की कोशिश की गई जिसमें मवाना थाने में मुकदमा भी हुआ बावजूद इसके 5 महीने बीत चुके हैं।
लेकिन अभी तक भी मामले में कार्रवाई नहीं हुई महिला ने आरोप लगाया कि उनका ससुर और पति मवाना इतनी सी होटल में गोरख धंधा करते हैं लड़कियों को सप्लाई करते हैं और लड़कियों के रेट भी लगाते हैं यह तमाम चैट पीड़ित महिला ने महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह को दिखाई तो महिला आयोग की अध्यक्ष सुषमा सिंह गुस्से से आगबबूला हो गए और मवाना थाने के दरोगा को तलब करते हुए जमकर लताड़ लगाई