शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ऊन में प्रतिमा के पास चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहा मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ऊन में जनसभा के मंच से चौधरी जयंत ने एनडीए में जाने के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।
रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने राम राम जी कहते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा- चौधरी साहब के जाने के बाद अपने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुझे यह अधिकार है कि आपके हित के लिए कार्य करूं। भगत सिंह के परिवार के सदस्यों का आपने सम्मान किया था। मुझे चौधरी सूरजमल जी की भी याद आ रही है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
जयंत ने कहा कि तीन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के लोग मुझे जानते हैं। एक तो मथुरा, दूसरा बागपत, चौधरी चरण सिंह और अजीत जी जीतते थे। तीसरा, कैराना। आप इशारे से ही समझ जाएं। सामाजिक जीवन में रणनीति होनी चाहिए। शतरंज में एक ऐसी चाल हो, जो प्रतिद्वंदी चाहते थे कि हम जीत रहे हैं। विपक्षी पार्टी हमें ही मात देना चाहते थे। कभी कभी कड़वे फैसले लेने पड़ते हैं। लोकदल के लोगों से बात करते आया हूं।
लोकदल के कार्यकताओं के मान-सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। खेती के साथ औद्योगिक क्षेत्र में अभी विकास की आवश्यकता है। इस सरकार ने अब इच्छा शक्ति उनकी प्रबल है, इनकी नजर में कोई काम छोटा नहीं होता। काश्तकार, मजदूर, कारीगर, लुहार, छोटे बड़े में बैर करने की फितरत हमारी पुरानी है। यही चौधरी साहब की प्रमुख लड़ाई थी। जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया है।
जयंत बोले- भाजपा सरकार ने चौधरी साहब को भारत रत्न दिया किसानों के लिए कोई कमी न छोड़ेगी
विश्वकर्मा योजना, मनरेगा योजना चलाई गई। आज तक इस तरह की योजना नहीं बनी थी। पीएम मोदी ने योजनाएं चलाई। भारत जैसे विकासशील देश में किसानों से खरीददारी, भंडारण चाहते हैं। भारत सरकार आज इन विषयों को लेकर गंभीर है जो सरकार चौधरी साहब को भारत रत्न दे सकती है वह किसानों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। अखिलेश 6 और 7 का गणित सिखा रहे, अब हम 1 और 1, 11 है।
बागपत में नुकसान नहीं करना चाहते, बीजेपी के कार्यकर्ता को लाठी खाने की जरूरत नहीं, हम उनके साथ खड़े हैं। मैं तो उनकी मदद करता, विपक्षियों ने हमारी सीट ही काट दी। जो पगड़ी आपने पहनाई है वह आपके मान सम्मान की है।
रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला ने बताया कि जयंत चौधरी ऊन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं, जिसके लिए भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जुटे हैं। जनसभा के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ऊन में रेली से पूर्व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह आज मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा में रोड शो करेंगे। रालोद अध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रालोद अध्यक्ष लालूखेड़ी से रोड शो करेंगे। धौलरा, तितावी, कादीखेड़ा, पीनना, बुढ़ाना मोड, खांजापुर से होते हुए भोपा, युसूफपुर, मोरना, छछरौली, वजीराबाद और नगर पंचायत भोकरहेड़ी में रोड शो करेंगे।