बुलंदशहर जनपद में जिला पंचायत की 52 सीटों पर हुए चुनाव में बसपा 11 सीट, भाजपा 10 सीट, रालोद छह सीट व असपा दो सीट और आम आदमी पार्टी (आप) एक सीट ही जीत पाई हैं। वहीं सबसे अधिक सीटों पर निदर्लीय प्रत्याशियों ने कब्जा किया है।
हापुड़ जिले के 19 वार्डों में सबसे अधिक सीटों पर बसपा का कब्जा रहा है। बसपा से सर्वाधिक छह सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा मात्र तीन सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं सपा ने चार तथा निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी पांच रही। जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
मथुरा की बात करें तो बीएसपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी दूसरे और आरएलडी तीसरे स्थान पर रही। एसपी को एक सीट मिली। मथुरा जिले में जिला पंचायत चुनाव में बसपा 13, भाजपा 8, रालोद ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा सिर्फ एक सीट जीत पाई है. जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है। तीन पर निर्दलीय जीते। कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह के गढ़ अलीगढ़ में भी बीजेपी उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट हासिल नहीं कर पाई। अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के आठ वॉर्ड हैं। यहां बीजेपी सात वॉर्ड पर चुनाव हारी, एक जीती है। अलीगढ़ में जिला पंचायत चुनाव में कुल 47 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें 9 सीटें भाजपा, सपा ने 7, बसपा ने 5 सीटों पर विजय प्राप्त की है. वहीं अन्यों ने 26 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जिनमें अधिकतर रालोद से जुडे बताए जा रहे हैं।
बरेली जिला पंचायत के एसपी समर्थित 18, बीजेपी समर्थित 12, बीएसपी समर्थित आठ और निर्दलीय तीन जीते।