हिसार। हिसार में कोरोना केस कभी ज्यादा तो कभी कम मिल रहे हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आएं हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 18 तथा रिकवरी रेट 98.08 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लाख 30 हजार 823 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 62 हजार 187 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 60 हजार 990 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में 38 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कुल 23 लाख 53 हजार 352 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरुण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 लाख 30 हजार 91 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज, 10 लाख 365 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज तथा 22 हजार 896 लोगों को प्रीकॉशनरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 14 हजार 550 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज, 14 हजार 536 ने दूसरी डोज तथा 4 हजार 769 ने प्रीकॉशनरी डोज ली है।
इसी प्रकार से 8 हजार 800 फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज, 8 हजार 969 ने दूसरी डोज तथा 5 हजार 91 लोगों ने प्रीकॉशनरी डोज ली है। 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 71 हजार 299 नागरिकों ने पहली डोज, 1 लाख 37 हजार 754 लोगों ने दूसरी डोज तथा 8 हजार 547 लोगों ने प्रीकॉशनरी डोज ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 63 हजार 450 लोगों ने प्रथम डोज, 2 लाख 13 हजार 76 लोगों ने दूसरी डोज तथा 2 हजार 820 लोगों ने प्रीकॉशनरी डोज ले ली है।
18 से 44 आयु वर्ग के 8 लाख 125 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज, 5 लाख 92 हजार 159 ने दूसरी डोज तथा 1 हजार 669 ने प्रीकॉशनरी डोज ली है। 15 से 18 आयु वर्ग के 57 हजार 541 युवाओं ने प्रथम डोज तथा 29 हजार 934 ने दूसरी डोज ली है। इसी प्रकार 12 से 14 आयु वर्ग के 14 हजार 326 बच्चों ने प्रथम तथा 3 हजार 937 ने दूसरी डोज ली है।