दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उसमानपुर इलाके में एक व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि शख्स के नशे में था। जैसे ही उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया तो वह शीशा खोलकर उल्टी करते हुए बाहर कूद गया।
उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। घायल को बी-30 एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल लाया गया लेकिन सीटी-स्कैन की सुविधा न होने के कारण उन्हें वहां भर्ती नहीं किया जा सका और एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, आईसीयू वेंटिलेटर में बेड की अनुपलब्धता के कारण उसे एलएनजेपी अस्पताल में भी भर्ती नहीं किया जा सका।
इसके बाद घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। घायल को दोबारा जेपीसी अस्पताल लाया गया, जहां सुबह 05:45 बजे घायल को मृत घोषित कर दिया गया।