गोरखपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने सूबे की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान हैं। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी से युवा त्रस्त हैं। लोग सरकार से ऊबे हुए हैं। वह शनिवार की शाम को महानगर पहुंचे। नौसड़ चौराहे पर निवर्तमान प्रदेश सचिव आशुतोष गुप्ता ने स्वागत किया।
उनके साथ विधायक महेन्द्र यादव मौजूद रहे। सपा विधायक ने कहा कि ठंड से बचाव की दिशा में शासन व प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। गांव से लेकर शहर तक बच्चे-बुजुर्ग ठंड से ठिठुर रहे हैं। जिम्मेदार सरकारें इस मौके पर कम्बल बंटवाने का काम करती हैं। भाजपा सरकार ने अभी तक कम्बल खरीद तक नहीं की है। इस दौरान शादाब सामानी, देवांश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, आशीफ अफजल, आकाश यादव, सैम मिश्रा आदि मौजूद रहे।