नई दिल्ली. दुनिया में कई आइलैंड्स हैं जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस हैं जबकि कुछ पर अजीबोगरीब रहस्य छिपे हुए हैं। इनमें से ही एक आइलैंड है जो कुष्ठ रोगियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अब यह दुनिया का सबसे वीरान और रहस्यमयी आइलैंड बन चुका है। यहां पर कभी बिना इलाज के कुष्ठ रोगियों को रखा जाता है। तो आइए हम इस आइलैंड से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।
कोढ़ से पीड़ित व्यक्ति को हमेशा से ही समाज में हीन भावना से देखा जाता है। इस बीमारी को एक अभिशाप की तरह माना जाता रहा है। कोढ़ की बीमारी को बहुत बुरा माना जाता रहा है। इन रोगियों से आम लोग हमेशा दूरी बनाकर रहे हैं। सदियों से इस बीमारी से पीड़ित लोगों को समाज में अलग-थलग रखा गया है। भारत में कुष्ठ रोगियों के लिए कई आश्रम चलते हैं। भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में भी कुष्ठ रोगियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।
हम जिस आईलैंड की बात कर रहे हैं जो कुष्ठ रोगियों से जुड़ी हुई है और बेहद डरावनी है। यूरोपीय देश ग्रीस और यूनान ने कुष्ठ रोगियों को इस आइलैंड पर भेज दिया था। इन देशों ने आम लोगों से दूर रखने के लिए इन लोगों को आइलैंड पर भेजा था।