मुजफ्फरनगर। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रक चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए निर्देश दिए।
नवंबर माह को यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। बुधवार को यातायात निरीक्षक आर के शर्मा ने अपनी टीम के साथ जानसठ रोड पर अभियान चलाया। एक होटल पर ट्रक चालकों को एकत्र किया और यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि रात में हार्न के साथ डीपर का प्रयोग करें। इसके बाद ही ओवर टेक करें, ताकि हादसे से बचा जा सके। कोहरे से बचने के लिए फॉग लाइट लगाए। यातायात पुलिस टीम ने मार्ग से गुजर रही 12 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाए। ट्रैक्टर चालकों को अन्य किसानों को भी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। यातायात निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि शाम के समय अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 24 से अधिक वाहनों के चालान किए गए।