मुजफ्फरनगर । विधानसभा चुनाव में हार के बाद उमेश मलिक ने बुढ़ाना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि कोक्को सिसौली तक सिमट गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जनपद के अंदर कई आंदोलनों में जेल जाने का मौका भी मिला। उन्होंने कहा कि अगर मैं भाजपा का कार्यकर्ता ना होता और डॉ संजीव बालियान भी भाजपा के कार्यकर्ता ना होते तो जीवन में कभी-भी उत्तर प्रदेश में और भारत की सबसे बड़ी महापंचायत में पहुंचने का मौका ना मिलता। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और आपके बीच रहकर लगातार कार्य करते रहे हैं। वर्ष 2012 में भाजपा ने मुझे बीजेपी का प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में मात्र 16 हजार वोट मिली और हारने के बाद भी मैं आप लोगों के बीच रहकर काम किया। इसके बाद वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने डॉ संजीव बालियान को टिकट दिया।
पूर्व भाजपा विधायक उमेश मालिक बोले, थाने में दिखे हरी टोपी वाले तो भगा-भगा कर मारेंगे #Umeshmalik #BJP #MLA #upelection #Upelection2022 #Amrishbaliyan pic.twitter.com/p5Ln49913K
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 21, 2022
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनता का फैसला परमात्मा का फैसला होता है। विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है। बुढ़ाना में भाजपा का विधायक हारा नहीं, बल्कि 2017 के मुकाबले अधिक वोट प्राप्त किए। भाजपा ने क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं, जितनी सड़कों का निर्माण करवाया है, उन पर तो विपक्षी टुक्की भी नहीं लगवा सकेंगे। कस्बे के महावीर तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग के मैदान में धन्यवाद सभा हुई। जिसमें बालियान ने कहा कि जनपद में प्रत्येक विधान सभा मेें भाजपा का तीन से चार प्रतिशत वोट बैंक बढ़ा है।
कहा कि एक वर्ष में उन्होंने बहुत तनाव झेला है। 2019 में उनका मुकाबला चौ. अजित सिंह के साथ हुआ था। हम दोनों आदर के साथ लड़े थे। किसी ने भी एक दूसरे के खिलाफ गलत शब्द नही बोला था। इस चुनाव में बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल हुआ। काले झंडे तक दिखाए गए। यह सब कार्य सुनियोजित थे। हम सत्ता में हैं, बदले की भावना से काम करते तो अगली पीढ़ी बर्बाद हो जाती। सपा और कांग्रेस की सरकारों में जनता त्रस्त थी।