मेरठ. भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने शिवभक्त कांवड़ियों पर बुलडोजर से फूल बरसाए। मंत्री ने मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा के पास गुजरने वाले कांवड़ियों का स्वागत किया। मंत्री के साथ उनके समर्थक भी बुलडोजर पर रहे। हर-हर महादेव, शिव शंभू, जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बुलडोजर पर चढ कांवडियों पर बरसाए फूल @drsanjeevbalyan @BJP4UP #KanwarYatra #KanwarYatra2022 pic.twitter.com/XJ3v6Mwjka
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) July 24, 2022
यूपी में हो रही कांवड़ यात्रा में मेरठ, सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। UP में भाजपा सरकार आने के बाद से लगातार कांवड़ियों पर आसमान से फूलों की बारिश की जा रही है। CM योगी आदित्यनाथ ने इस नई परंपरा की शुरुआत की है। दो साल से कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा बंद थी, इसलिए शिवभक्तों पर फूल नहीं बरसाए गए।